
इस विशेष सम्मान के तहत ऐसे युवा उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा, जो नई सोच, नवाचार और उद्यमिता के माध्यम से कृषि एवं इससे जुड़े क्षेत्रों में नए अवसर पैदा कर रहे हैं। ये विशेष सम्मान उन युवाओं को पहचान देता है, जो टिकाऊ कृषि व्यवसाय खड़े कर रहे हैं, रोज़गार और आजीविका के अवसर पैदा कर रहे हैं, किसानों के सामने आने वाली वास्तविक चुनौतियों के समाधान विकसित कर रहे हैं और कृषि की पूरी वैल्यू चेन में नई संभावनाओं को सामने ला रहे हैं। ये उन युवाओं के प्रयासों को सम्मानित करता है, जो दिखा रहे हैं कि कृषि की अगली पीढ़ी नए विचारों और नए अवसरों के साथ आगे बढ़ रही है।